Back

जीव विज्ञान केंद्रीय सुविधा (बायोलॉजी सेंट्रल फैसिलिटी )


जीव विज्ञान केंद्रीय सुविधा (बायोलॉजी सेंट्रल फैसिलिटी) CSIR-CIMAP की इंस्ट्रुमेंटेशन की एक अत्याधुनिक सुविधा है, जिसमें ५० से अधिक नवीनतम अत्याधुनिक उपकरण हैं। यह सुविधा सभी शोधकर्ताओं (छात्रों और कर्मचारियों) को अत्याधुनिक उपकरणों जैसे स्कैनिंग इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप,कॉन्फोकल माइक्रोस्कोप, जेनेटिक एनालाइजर, रीयल टाइम पी.सी.आर, अल्ट्रा-सेंट्रीफ्यूज, फ्लो साइटोमीटर, हाई स्पीड सेंट्रीफ्यूज और अन्य सभी नियमित प्रयोगशाला उपकरणों का उपयोग कर अपना शोध कार्य करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। बी.सी.एफ., CSIR-CIMAP की एक ऐसी केंद्रीय सुविधा है जो संस्थान के जीव विज्ञान के शोधकर्ताओं के साथ-साथ अन्य संस्थानों/विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं को भी सेवा प्रदान करता है। इस सुविधा का उपयोग ओपेन डे. (राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, सी.एस.आई.आर. स्थापना दिवस, सी.आई.एम.ए.पी. वार्षिक दिवस, आदि) पर भी किया जाता है ताकि स्कूल/कॉलेज के विज्ञान के छात्रों और प्राध्यापकों को इसके द्वारा जीव विज्ञान के नवीनतम अनुसंधान के बारे में अनुभव दिया जा सके। शोधकर्ताओं के आलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति और मीडियाकर्मी भी इस सुविधा में नियमित आगमन करते रहते हैं। संस्थान में इस सुविधा को स्थापित करने का उद्देश्य शोधकर्ताओं को उन अत्याधुनिक उपकरणों तक पहुंच प्रदान करना था जिन्हें अलग-अलग प्रयोगशालाओं में रखना मुश्किल और काफी महंगा होता है । यह बायोलॉजी सेंट्रल फैसिलिटी नए शोधकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण मंच के रूप में भी कार्य करता है जहाँ युवा शोधकर्ता आकर इंस्ट्रूमेंटेशन से सम्बंधित प्रशिक्षण भी प्राप्त करते हैं।

प्रयोगशाला के उपकरण और उपलब्ध सुविधाएं)


  • कन्फोकल लेजर स्कैनिंग माइक्रोस्कोप
  • स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप
  • जेनेटिक एनालाइजर (केशिका सीक्वेंसर)
  • रियल टाइम पी.सी.आर.
  • थर्मल साइक्लर्स
  • अल्ट्रासेंट्रीफ्यूज
  • फ्लो साइटोमीटर
  • हाई स्पीड फ्लोर मॉडल सेंट्रीफ्यूज
  • मिली-क्यू वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम
  • डीप फ्रीजर
  • Freeze Dryer
  • जेल डॉक सिस्टम
  • लाइट माइक्रोस्कोप
  • आटोक्लेव
  • लैमिनार एयर फ्लो


वैज्ञानिक


डॉ. विक्रांत गुप्ता

समन्वयक व मुख्य वैज्ञानिक
v[dot]gupta[at]cimap[dot]res[dot]in

डॉ. आशुतोष के. शुक्ला

वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक
ashutoshshukla[at]cimap[dot]res[dot]in

तकनीकी स्टाफ


डॉ. राजेंद्र पी. पटेल

वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी

डॉ. रक्षपाल सिंह

वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी

श्रीमती अंजू केसरवानी

तकनीकी अधिकारी

श्रीमती पारुल शर्मा

तकनीकी सहायक

Security Audit

कॉपीराइट © 2022 सीएसआईआर-सीमैप । सर्वाधिकार सुरक्षित

Visitors : 48714 | Last Updated: 05 Feb 2026 10:15:37 AM